Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रविवार को सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कुछ लोगों को नौकरी, कारोबार और आय के मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को खर्च और तनाव पर नियंत्रण रखना होगा।
पारंपरिक मान्यताओं और खगोलीय स्थितियों के आधार पर दैनिक राशिफल की गणना की जाती है। हमारे देश में सदियों से लोग अपने दिन की शुरुआत पंचांग और ग्रहों की स्थिति को देखकर करते रहे हैं। मान्यता है कि ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति होने पर अगर सही समय पर उपाय कर लिए जाएं, तो आने वाले संकटों से बचा जा सकता है। यही वजह है कि दैनिक राशिफल केवल भविष्य का संकेत ही नहीं देता, बल्कि दिन को बेहतर बनाने का सही मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। पढ़े अपना राशिफल-
मेष राशि
मेष राशि वालों का मन कुछ परेशान रह सकता है और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा। लेखन, शिक्षा और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। शैक्षिक क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। नौकरी करने वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रह सकता है। बौद्धिक कार्यों में सफलता के साथ मान-सम्मान मिलने के योग हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि बढ़ते खर्चों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकते हैं और कारोबार में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। हालांकि परिवार का सहयोग मिलेगा और आय के नए साधन बनने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का मन कुछ परेशान रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा। किसी मित्र से मुलाकात या उसके आगमन की संभावना है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और आय में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का मन अशांत रह सकता है और आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बेवजह के गुस्से से बचना जरूरी होगा। कारोबार में विस्तार के साथ लाभ बढ़ सकता है, लेकिन इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारी काम से मित्र के साथ यात्रा भी संभव है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन इसके साथ भागदौड़ भी बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी के बजाय सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की वाणी में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन मन के भीतर परेशानी रह सकती है। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिल सकता है, हालांकि कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति भी बन सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। गुस्से और विवाद से दूर रहना जरूरी होगा। बातचीत में संयम बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। शासन-सत्ता से जुड़े मामलों में सहयोग मिलने के संकेत हैं। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। नया कारोबार शुरू करने का विचार आगे बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में दूसरे स्थान की यात्रा भी संभव है। परिवार का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद होगा। बातचीत के दौरान शब्दों का संतुलित इस्तेमाल करें। पढ़ाई-लिखाई और ज्ञान से जुड़े कामों में रुचि बढ़ सकती है। नई चीजें सीखने और अपनी क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों का मन कुछ परेशान रह सकता है और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। गुस्से और विवाद से बचना जरूरी होगा। कारोबार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे, लेकिन मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। इसके बावजूद आय में कमी और खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई ज्योतिषीय जानकारियां सामान्य मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित हैं। इन्हें निश्चित भविष्यवाणी न माना जाए।



