Students downloading the UGC NET re-exam 2026 admit card and a computer screen.
Students downloading the UGC NET re-exam 2026 admit card and a computer screen.

UGC Net 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2026 जून सेशन की परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून 2026 और 5 जुलाई 2026 को जालंधर के सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परीक्षा केंद्र पर किया गया था।

परीक्षा समाप्त होने के एक महीने बाद भी उत्तर कुंजी जारी न होने के कारण छात्र परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है, जबकि आधिकारिक तिथियों की घोषणा एनटीए द्वारा की जानी बाकी है।

परीक्षार्थियों की मांग और परेशानी

परीक्षा संपन्न होने के बाद आमतौर पर एक से दो सप्ताह के भीतर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी जाती है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है। परिणाम का अनुमान लगाने के लिए उत्तरों का मिलान करने को उत्सुक अभ्यर्थियों का कहना है कि इस देरी से उनके मन में एंजायटी पैदा हो रही है। एनटीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जल्द उत्तर कुंजी आने की बात कही जा रही है, जिसके चलते छात्रों को बार-बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ रहा है। परीक्षार्थियों की मांग है कि एनटीए जल्द से जल्द उत्तर कुंजी जारी करे।

इस महीने के अंत तक रिजल्ट की संभावना

परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि नतीजे आने में अभी करीब एक महीने का समय लग सकता है। आंसर की जारी होने के बाद एनटीए उस पर आपत्तियां (ऑब्जेक्शन) मांगेगा। इसके बाद आपत्तियों का निराकरण कर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परीक्षा परिणाम घोषित होगा, जिसके इस महीने के अंत तक आने की संभावना है।

आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन में ‘प्रोविजनल आंसर की’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसी लॉगिन पोर्टल के माध्यम से आप आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।