ISRO Recruitment 2026 for Technical Assistant Technician Cook and Fireman posts
ISRO Recruitment 2026 for Technical Assistant Technician Cook and Fireman posts

ISRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ISRO में भर्ती का मौका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तहत नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A समेत विभिन्न पदों पर कुल 22 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में पद के अनुसार 10वीं, SSC, ITI और डिप्लोमा योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

ISRO की इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट से लेकर टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन तक के पद शामिल हैं।

पदरिक्तियां
टेक्निकल असिस्टेंट, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग1
टेक्निकल असिस्टेंट, मैकेनिकल3
टेक्निकल असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन1
टेक्नीशियन B, टर्नर2
टेक्नीशियन B, फिटर4
टेक्नीशियन B, वेल्डर2
टेक्नीशियन B, मैकेनिस्ट3
टेक्नीशियन B, रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग1
टेक्नीशियन B, इलेक्ट्रीशियन1
कुक A1
फायरमैन A3

कुल मिलाकर 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

10वीं, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए मौका

अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। संबंधित पद के लिए 10वीं/SSC, ITI या डिप्लोमा की योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा भी पद के अनुसार तय है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा कुछ पदों के लिए 25 वर्ष और कुछ के लिए 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर होगी।

कैसे होगा चयन?

टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन B और कुक A पदों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट होगा। वहीं फायरमैन A पद के लिए लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन B के लिए लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100, जबकि कुक A और फायरमैन A पदों के लिए लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह वेतन निर्धारित है।

कब से कर सकेंगे आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 5 अक्टूबर 2026 अंतिम तारीख है। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।