रविवार, 20 सितंबर 2026 रवि, 20 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Scrub Typhus Death Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बाद छत्तीसगढ़ में स्क्रब टाइफस की दस्तक, जांजगीर-चांपा में युवक की मौत, जानें क्या ​हैं लक्षण 72nd National Film Awards: 22 सितंबर को होगा नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह, यामी गौतम-कार्तिक-ममूटी समेत इन सितारों को मिलेगा सम्मान, जानें विजेताओं की पूरी डिटेल India BRICS Export: ब्रिक्स देशों को भारत का निर्यात 34% बढ़ा, चीन सबसे बड़ा खरीदार, देखें लिस्ट किस देश को कितना निर्यात Asian Games 2026 में भारत की तूफानी शुरुआत, इंडोनेशिया के खिलाफ 13 गोल; जानें अब श्रीलंका से कब है मैच LPG Cylinder Subsidy Aadhaar Verification: उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर. 1 अक्टूबर से नहीं मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, पूरा करना होगा ये काम
मनोरंजन

Bigg Boss 20: ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान, टोपी-शर्ट उतारकर बोले- ‘अब कर लो ट्रोल’

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के शनिवार की रात प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उलजुलूल कमेंट करने और दूसरों की निजी जिंदगी, उनके बॉडीशेप पर कमेंट करने और उपहास उड़ाने वालों पर जमकर भड़ास निकाली। हालांकि, शो के भीतर पार्टिसिपेट करने […]

Salman Khan looking angry on the stage of Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar.
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के शनिवार की रात प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उलजुलूल कमेंट करने और दूसरों की निजी जिंदगी, उनके बॉडीशेप पर कमेंट करने और उपहास उड़ाने वालों पर जमकर भड़ास निकाली। हालांकि, शो के भीतर पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों को ऐसा लग रहा था कि शो में एक-दूसरे पर कमेंट करने वालों पर सलमान ने व्यंग्य कसा है, क्योंकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया।

जबकि, सलमान वास्तव में इन दिनों खुद पर और अन्य कलाकारों पर सोशल मीडिया पर की जा रही अनर्गल टिप्पणियों से व्यथित थे। यहां तक कि सलमान ने अपनी टोपी और शर्ट भी उतार दी और नाराज होते हुए कहा कि अब जितना ट्रोल करना है, मुझे कर लो।

सलमान की बिगड़ती तबीयत से चिंता

शो के दौरान सलमान कई बार परेशान भी दिखे और बार-बार बोतल मंगाकर पानी पीने लगे। इस पर प्रतिभागियों को लगा कि सलमान की तबियत ठीक नहीं है और प्रतिभागी चिंता में पड़ गए। अब, रविवार की रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में खुलासा होगा कि क्या सही में सलमान की तबियत ठीक नहीं थी। शनिवार के शो में सलमान ने बिग बॉस के अनेक प्रतिभागियों के बीच गलतफहमियों को भी दूर किया और प्रतिभागियों ने अपनी गलतियों के लिए एक-दूसरे से माफी भी मांगी।

वायरल प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

शो के नए एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जहां एक तरफ सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा, वहीं दूसरी ओर उनकी हेल्थ भी चिंता का कारण बनी। नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। नए एपिसोड में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

इस वजह से बढ़ी फैंस की चिंता

इन सब के बाद शो के आखिर में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो रहीं थीं। सलमान अपने सीने पर हाथ रखकर खुद को संभालते नजर आए थे। आखिर में सलमान दर्द के कारण स्टेज पर ही लेट गए थे, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात की गई थी।

  • ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान सोशल मीडिया पर कलाकारों की निजी जिंदगी और बॉडीशेप पर भद्दे कमेंट करने वाले ट्रोलर्स पर भड़के थे।
  • गुस्से में आकर सलमान ने अपनी टोपी और शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को खुला चैलेंज दिया कि अब उन्हें ट्रोल करके दिखाएं।
  • शो के दौरान प्रतिभागियों को लगा कि सलमान का गुस्सा घर के अंदर एक-दूसरे पर कमेंट करने वाले कंटेस्टेंट्स पर है।
  • एपिसोड के अंत में आए एक प्रोमो में सलमान खान सीने पर हाथ रखे और स्टेज पर लेटे हुए नजर आए, जिससे उनकी तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई।
  • सलमान ने शो के प्रतिभागियों के बीच की गलतफहमियों को दूर किया, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे से माफी भी मांगी।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन