Cannabis Smuggling Exposed at Gariyaband
Cannabis Smuggling Exposed at Gariyaband

Cannabis Smuggling Exposed : ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी सफलता मिली है। देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर 2 करोड़ रुपये कीमत के 400 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आयशर वाहन, पायलटिंग कर रही ग्लैमर बाइक, 3 मोबाइल और 6.50 लाख रुपये नकद भी जब्त किया है। गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर ने इस मामले में देवभोग पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

कैसे पकड़ाया पूरा नेटवर्क?

24 अगस्त की रात देवभोग पुलिस खुटगांव नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी ओडिशा की तरफ से आ रहे आयशर ट्रक क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोका गया।
इस दौरान छत पर काले तिरपाल से ढंके पैकेट खोलने पर गांजे का जखीरा मिला।

बाइक में पायलटिंग कर रहे थे तस्कर

इस वाहन में सवार महाराष्ट्र के संतोष मोहिते और सुमित थोडवे ने पूछताछ में कबूला कि आगे बाइक से दो लोग पायलटिंग कर रहे हैं ताकि पुलिस चेकिंग से बचा जा सके।पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बाइक क्रमांक OD 08 W 5814 पर सवार पंकज मोहिते और जलंधर खम्हारी को धर दबोचा।

एंड-टू-एंड एक्शन: ओडिशा के जंगल से सप्लायर भी उठाया

आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र के डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से लिया था। गरियाबंद पुलिस ने तत्काल टीम ओडिशा भेजी और सप्लायर विनोद दिसारी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गांजा बिक्री के 5 लाख रुपये बरामद हुए।

इस तरह पुलिस ने सप्लायर से लेकर ट्रांसपोर्टर तक पूरी चेन को पकड़ लिया।

कुल जब्ती: 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा

  • 400 किलो गांजा – कीमत 2 करोड़ रुपये
  • आयशर वाहन (MH 06 BW 4144) – कीमत 20 लाख रुपये
  • ग्लैमर बाइक (OD 08 W 5814)
  • 3 मोबाइल फोन
  • कुल नकद 6 लाख 50 हजार रुपये (1.5 लाख तस्करों से + 5 लाख सप्लायर से)

पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी ने मीडिया से चर्चा करते हुए देवभोग टीम को बधाई दी है और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

FAQ: दो करोड़ का गांजा बरामद

सवाल 1. गरियाबंद में कितना गांजा पकड़ा गया है?

खुटगांव चेक पोस्ट पर 400 किलो गांजा पकड़ा गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। यह आयशर वाहन में तिरपाल के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।

सवाल 2. कितने तस्कर पकड़े गए और पायलटिंग क्या है?
कुल 5 तस्कर पकड़े गए – महाराष्ट्र के 2 ट्रांसपोर्टर, 2 पायलटिंग करने वाले और ओडिशा का 1 सप्लायर। पायलटिंग में आगे बाइक से चलकर पुलिस चेकिंग की सूचना पीछे आ रहे वाहन को दी जाती है।

सवाल 3. सप्लायर कौन है और कहां से पकड़ा गया?
सप्लायर विनोद दिसारी, निवासी डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी (ओडिशा) है। उसे गरियाबंद पुलिस ने उसके गांव से पकड़ा और उसके पास से 5 लाख रुपये बिक्री की रकम भी बरामद की।